Posted on 04 Jul, 2017 4:49 pm

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2017, 14:25 IST
 

 

पुरानी जेल परिसर स्थित तात्याटोपे माध्यमिक शाला का जीर्णेद्वार किया जायेगा। छत पक्की की जायेगी। इसके लिए महापौर द्वारा 15 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने जीर्णोद्वार कार्यों का भूमि-पूजन किया।

राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें। क्योंकि आज की प्रतिस्पर्धा में 60 प्रतिशत से काम नहीं चलेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दें। श्री गुप्ता ने शासन की जन-लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

महापौर ने कहा कि स्कूल में 5 अतिरिक्त कक्ष बनवाने के साथ ही 3 कम्प्यूटर भी दिये जायेंगे। स्कूल के पास सी.सी. रोड़ भी बनवायी जायेगी। उन्होंने कहा कि T.T. नगर को तात्या टोपे नगर ही बोले और लिखें। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थ

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent