Posted on 19 Jun, 2017 6:21 pm

भोपाल : सोमवार, जून 19, 2017, 16:57 IST
 

पी.डी.एस. से राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों से अपना आधार नम्बर दर्ज कराने के लिये कहा गया है। ऐसे हितग्राही परिवार जिनकी आधार संख्या पी.डी.एस. का डाटाबेस में दर्ज नहीं है अथवा त्रुटिपूर्ण है, उनको जुलाई 2017 से राशन सामग्री का वितरण अस्थाई रूप से बंद कर दिया जायेगा। खाद्य विभाग द्वारा सभी हितग्राहियों से अनिवार्यत: आधार संख्या दर्ज कराने को कहा गया है। मई 2017 तक 5 करोड़ 35 लाख में से 3 करोड़ 92 लाख हितग्राहियों की आधार संख्या दर्ज की जा चुकी है। दर्ज आधार संख्या का प्रमाणीकरण भी किया जा रहा है।

खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वह अपनी सही आधार संख्या राशन दुकान/ जिला खाद्य कार्यालय/ स्थानीय निकाय में सम्पर्क करवा दर्ज करा सकते हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश