पाठ्य-पुस्तक निगम ने सरकारी स्कूलों के उन्नयन के लिये की आर्थिक मदद
Posted on 27 May, 2017 11:29 am
भोपाल : शनिवार, मई 27, 2017, 17:33 IST | |
मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम ने सरकारी स्कूलों के उन्नयन के लिये पिछले 2 वर्ष में करीब 75 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करवायी है। यह राशि कलेक्टर्स को दी गयी है। अनुदान राशि का उपयोग सरकारी स्कूलों के भवनों एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, विज्ञान प्रयोगशाला के उन्नयन और फर्नीचर क्रय के लिये किया गया है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश