Posted on 21 Sep, 2017 3:10 pm

म.प्र. संस्कृति परिषद, सिंधी साहित्य अकादमी एवं कर्मश्री संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संत हिरदाराम साहिब एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सिन्धु-महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सिन्धु महोत्सव 21 से 25 सितम्बर तक दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल, भोपाल में मनाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि संत हिरदाराम साहिब का जन्म दिवस 21 सितम्बर है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस 25 सितम्बर है।

सिन्धु महोत्सव के पहले दिन 21 सितम्बर को संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर गोष्ठी होगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सिद्ध भाऊजी होंगे और अध्यक्षता विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा करेंगे। दूसरे दिन 22 सितम्बर को 'स्वच्छता एवं पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें शाला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6-8 वीं एवं 9 वी-12वीं तक दो स्तर पर के छात्र-छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। तीसरे दिन 23 सितम्बर को निबंध प्रतियोगिता में 6-8वीं एवं 9वीं-12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभागी होंगे। जिसका विषय- 'सिन्धु सभ्यता से भारत का उदय' होगा। चयनित छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। चौथे दिन 24 सितम्बर को मिलिट्री बैंड/पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। समारोह के अंतिम दिन 25 सितम्बर को संत हिरदाराम हॉल में सुबह 9 बजे से कन्या भोज होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent