Posted on 12 Feb, 2018 5:42 pm

 

पशुपालन मंत्री श्री आर्य करेंगे शुभारंभ 

 
भोपाल : सोमवार, फरवरी 12, 2018, 17:20 IST

 

पशुपालन मंत्री श्री अन्तर सिंह आर्य 13 फरवरी को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 11.30 बजे राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में पशुपालन एवं पशु प्रबंधन, पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण आहार और उत्पादकता में वृद्धि, पशुओं के संक्रामक रोग तथा जेनेटिक रोगों का नियंत्रण, प्रदेश के दुग्ध संघ, गोकुल महोत्सव के प्रथम चरण वर्ष 2017-18 की उपलब्धियों और द्वितीय चरण का आयोजन आदि पर व्याख्यान और चर्चाएं होंगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent