Posted on 12 Mar, 2017 6:55 pm

 

भोपाल : रविवार, मार्च 12, 2017, 17:08 IST

 

पशुपालन, मत्स्य-पालन और पर्यावरण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री आर्य ने पशु-पालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने पालतू पशु- कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस, बकरी, मुर्गा, मुर्गी आदि को रसायनिक रंगों से न रंगे। यह पशु-पक्षी अपने शरीर पर लगे रंगों को चाटते हैं, जिससे पेट में रसायन जाने के कारण इनकी तबियत खराब हो जाती है और कभी-कभी मृत्यु तक हो जाती है। अत: पालतू पशुओं पर रसायनिक रंग न डालें। श्री आर्य ने उत्सव और उमंग के इस त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से खेलने की अपील की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश