Posted on 05 Jan, 2017 8:56 pm

 

पशुपालन मंत्री श्री आर्य ने केन्द्रीय कृषि मंत्री का माना आभार 

 

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 5, 2017, 18:50 IST

 

पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने पशुधन बीमा योजना पर लगने वाले 15 प्रतिशत सेवा कर को समाप्त करने पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह का आभार व्यक्त किया है।

पशुपालन मंत्री श्री आर्य ने गत वर्ष जुलाई में केन्द्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर भारत सरकार से एन.एल.एम. योजना में रिस्क मैनेजमेंट एण्ड इंश्योरेंस (पशुधन बीमा) योजना में बीमा प्रीमियम की दरें कम करने तथा योजना पर लगने वाले 15 प्रतिशत सेवा कर समाप्त करने का अनुरोध किया था। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा सेवा कर समाप्त करने का अनुरोध स्वीकार कर 26 दिसम्बर को आदेश जारी कर दिया गया है। श्री आर्य ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को पशुधन बीमा की प्रीमियम राशि को भी कम किये जाने का अनुरोध किया है।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश