Posted on 17 Aug, 2016 5:37 pm

भोपाल : बुधवार, अगस्त 17, 2016, 17:16 IST
 

पर्यावरण, पशु एवं मछली-पालन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने बड़वानी जिले की बरला तहसील में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा आरंभ की। करीब 1050 मोटर-साइकिल पर 1500 से अधिक सवार लोग के साथ श्री आर्य ने यात्रा के दौरान ग्राम बलवाड़ी में महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा ग्राम दुगानी, देवली, जामठी, गेरूघाट होते हुए धावड़ा में समाप्त हुई।

श्री आर्य के नेतृत्व में 19 अगस्त को तिरंगा यात्रा बड़वानी जिले के ग्राम चाटली से आरंभ होकर सेंधवा में समाप्त होगी। ग्राम चाटली कारगिल शहीद राबिन मार्टिन की जन्म-स्थली है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent