पर्यटन विकास निगम को एफी अवार्ड मिलने पर राज्य मंत्री श्री पटवा ने दी बधाई
Posted on 22 Feb, 2017 6:36 pm
भोपाल : बुधवार, फरवरी 22, 2017, 13:31 IST |
|
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के 'एम.पी. में दिल हुआ बच्चा सा'' टीवीसी को नामचीन एफी अवार्ड घोषित होने पर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक को बधाई दी है। राज्य मंत्री श्री पटवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2016 में इस एड केम्पेन का लोकार्पण किया था। इस अवार्ड ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि अवार्ड मध्यप्रदेश पर्यटन को वेस्ट ऑन गोइंग केम्पेन के लिए मिला है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश