पर्यटन विकास निगम का स्थापना दिवस 24 मई को
Posted on 23 May, 2017 4:43 pm
भोपाल : मंगलवार, मई 23, 2017, 16:01 IST | |
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का स्थापना दिवस का आयोजन 24 मई को होटल पलाश रेसीडेंसी में पूर्वान्ह 11.30 बजे से होगा। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा एवं निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड का वितरण करेंगे। नव-विकसित सेलानी आईलेंड रिसॉर्ट का लोकार्पण भी इसी दिन होगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड लगभग 35 अधिकारी और कर्मचारियों को दिये जा रहे हैं। इसके लिये निगम द्वारा पहली बार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये गये हैं। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश