Posted on 08 Jun, 2017 5:22 pm

भोपाल : गुरूवार, जून 8, 2017, 15:51 IST
 

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल को राज्य शासन द्वारा रतलाम कलेक्टर नियुक्त करने पर आज मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं टूरिज्म बोर्ड की ओर से भावपूर्ण बिदाई दी गई। निगम एवं बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक के रूप में सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल द्वारा बहुत कम समय में किये गये कार्यों और नवाचारी प्रयासों की सराहना की गई।

निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निगम में उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। सचिव पर्यटन एवं एम.डी. श्री हरि रंजन राव ने सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल को कुशल प्रशासक के रूप में सफलता के लिये शुभकामनाएँ दी। श्री राव ने कहा कि पर्यटन निगम और नवगठित टूरिज्म बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टूरिज्म प्रमोशन काउन्सिल, निवेश संवर्धन, वॉटर टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोड-शो आदि क्षेत्रों में तत्परता से कार्य कर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया।

सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल ने कहा कि उन्हें यहाँ बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। यहाँ की लर्निंग आगे काम करने में मददगार होगी। पर्यटन के टीम वर्क और कार्य संस्कृति को उन्होंने अनुकरणीय बताया।

इस मौके पर पर्यटन निगम एवं टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों ने सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण बिदाई दी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश