Posted on 16 Nov, 2016 6:26 pm

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को संयुक्त रूप से मिला प्रथम पुरस्कार  

 

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 16, 2016, 18:15 IST
 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय एनएसव्ही कान्फ्रेंस में मध्यप्रदेश को पुरुष नसबंदी में देश में सर्वाधिक सेवाएँ प्रदान करने के लिये महाराष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया है। कान्फ्रेंस में सभी प्रदेश में पुरुष नसबंदी कार्यक्रम की समीक्षा की गयी थी, जिसमें प्रदेश को अव्वल घोषित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री वंदना गुरनानी ने मध्यप्रदेश के संचालक परिवार कल्याण डॉ. बी.एस. ओहरी को पुरुस्कार प्रदान किया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में रणनीतिक प्रयास किये गये हैं। इसके परिणाम स्वरूप अब पुरुष सहभागिता में अपेक्षित वृद्धि आना आरंभ हो गयी है। पुरुष नसबंदी की पद्धति एनएसव्ही अपेक्षाकृत सरल एवं कम समय में सम्पादित होने वाली पद्धति है।

मध्यप्रदेश में पुरुष नसबंदी सेवाएँ पूरी गुणवत्ता के साथ प्रदाय की जा रही हैं। शासन के प्रयासों से लोगों में छोटे परिवार के महत्व की समझ लगातार बढ़ रही है। अब परिवार कल्याण सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं रह गयी है। कार्यक्रम में परिवार कल्याण के उप संचालक डॉ. एल.बी. अस्थाना सहित देश के विभिन्न राज्य के परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent