Posted on 11 Jul, 2017 6:57 pm

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 11, 2017, 16:54 IST
 

पन्ना टाइगर रिजर्व में 30 जून को समाप्त हुए पर्यटन वर्ष 2016-17 में 38 हजार 545 पर्यटक ने भ्रमण किया। पर्यटकों में 28 हजार 79 भारतीय और 10 हजार 466 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

क्षेत्र संचालक श्री विनीत जैन ने बताया कि रिजर्व में कर्मचारियों की मेहनत और शासन द्वारा पर्यटक सुविधाएँ बढ़ाने से लगातार दूसरे साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल 36 हजार 730 और वर्ष 2014-15 में 14 हजार 897 पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की वानस्पतिक, प्राकृतिक सुंदरता और बाघों की बढ़ती संख्या का नजारा लेने आये थे।

वर्षा ऋतु के मद्देनजर 30 जून से मुख्य रिजर्व में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही पर्यटन प्रेमियों के लिये एक जुलाई से बफर जोन में पर्यटन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। बफर जोन पर्यटन के लिये ऑनलाइन सुविधा जारी है।

पन्ना टाइगर रिजर्व का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन वेबसाइट 'ट्रिप एडवाइजर' द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी 2017 के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिये चयन किया गया है। यह अवार्ड पर्यटकों के भ्रमण के बाद संतुष्टि के आधार पर दिया जाता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent