Posted on 09 Jun, 2017 4:15 pm

भोपाल : शुक्रवार, जून 9, 2017, 15:52 IST
 

कभी बाघ शून्य हो चुके पन्ना के बाघ अब दूसरे वनों में भी पहुँचने लगे हैं। हाल ही में बाँधवगढ़ में पाये गये नये बाघ की पुष्टि पन्ना टाईगर रिजर्व के टी-213-21 के रूप में हुई है। पन्ना पार्क प्रबंधन द्वारा समस्त उपलब्ध अभिलेखों को संग्रहीत करते हुए पुन: स्थापना के बाद जन्में बाघों की फोटो सहित आईडी तैयार की गई है। इस बाघ की पुष्टि उसी आईडी से हुई है।

पन्ना के क्षेत्र संचालक ने बताया कि इस बाघ का जन्म दिसम्बर 2013 में हुआ था। लगभग 2 वर्ष की आयु के बाद यह पन्ना टाईगर रिजर्व से बाहर निकल गया था। रिजर्व के बाघ का बाँधवगढ़ में पाया जाना यह सिद्ध करता है कि यहाँ बाघ कॉरिडोर विद्यमान है। संभवत: इस कॉरिडोर से पूर्व में भी बाघों का आना-जाना होता रहा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश