Posted on 13 Jan, 2017 5:35 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 13, 2017, 16:12 IST

 

राज्य सरकार ने सागर जिले में पंचम नगर सिंचाई कॉम्प्लेक्स की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इससे 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हाल ही में जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्रि-परिषद ने 27 दिसम्बर को परियोजना को मंजूरी देने का निर्णय लिया था। परियोजना की लागत 674 करोड़ 90 लाख रूपये है। पूर्व में वर्ष 2012 में पंचम नगर मध्यम परियोजना मंजूर की गई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में गोपाल पुरा मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। अब इन दोनों परियोजनाओं को मिलाकर पंचम नगर सिंचाई कॉम्प्लेक्स के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

 

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश