Posted on 27 Jan, 2017 8:58 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 27, 2017, 18:25 IST

 

भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग को उत्कृष्‍ट कार्यों के लिये नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार प्रमुख सचिव एवं ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री मनु श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में आज श्री मनु श्रीवास्तव ने निगम के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसोदिया को उक्त सम्मान को भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विगत 4-5 वर्ष में उत्तरोत्तर प्रगति हुई है, जिसके कारण नवकरणीय ऊर्जा विभाग को उत्कृष्ट कार्यों के लिये अनेक बार विभिन्न सम्मान से नवाजा गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश