Posted on 21 Nov, 2016 6:47 pm

भोपाल : सोमवार, नवम्बर 21, 2016, 18:11 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर-मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील में हुई ट्रेक्टर ट्राली दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा साधारण घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिये गये हैं।

आर्थिक सहायता स्वीकृत कर राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है। आठ गंभीर घायल के समुचित इलाज की कार्यवाही की गयी है। साधारण घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नलखेड़ा में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा तहसील के छापीहेड़ा रोड पर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से दो महिला सुश्री शांतिबाई और श्रीमती रोड़ीबाई की मृत्यु हो गयी तथा 15 व्यक्ति घायल हुए। इसमें 8 गंभीर रूप से घायल हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश