Posted on 13 Jan, 2017 5:23 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 13, 2017, 16:14 IST

 

'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा को जन-अभियान बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी किए गए हैं। गत माह भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। मुख्य अभियंताओं द्वारा की गई कार्यवाही और निर्देशों के पालन के संबंध में प्रतिवेदन देने को भी कहा गया है। नर्मदा सेवा यात्रा के अंतर्गत होशंगाबाद और अन्य जिलों में जन-जागृति के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा गया है। मुख्य अभियंता, नर्मदा ताप्ती, इंदौर, मुख्य अभियंता धसान केन्द्र, कछार, सागर, मुख्य अभियंता बनगंगा, कछार, सिवनी, मुख्य अभियंता गंगा, कछार, रीवा और मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग होशंगाबाद को नदी और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रारंभ की गई नर्मदा सेवा यात्रा में सतत रूप से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश