Posted on 03 Jan, 2017 6:33 pm

भोपाल : मंगलवार, जनवरी 3, 2017, 18:07 IST
 

नगरपालिका परिषद हरदा और नगर परिषद अमरकंटक एवं माण्डव में मतदान 4 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि हरदा में 35 और माण्डव तथा अमरकंटक में 15-15 वार्ड हैं। तीनों निकाय में कुल मतदाता 70 हजार 867 हैं। आयोग द्वारा एक मोबाइल एप भी बनाया गया है। इस एप के माध्यम से मतदाता मतदान केन्द्र की पूरी जानकारी देख सकता है। इससे वोटर-स्लिप भी निकाली जा सकती है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश