Posted on 24 Dec, 2016 6:46 pm

भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 24, 2016, 16:48 IST
 

नगर उदय अभियान के लिये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पर्यवेक्षण के लिये जिले के प्रभार सौंपे गये हैं। अभियान 25 दिसम्बर से शुरू होगा।

अभियान में अपर मुख्य सचिव श्री दीपक खाण्डेकर मण्डला, श्री रजनीश वैश्य छिन्दवाड़ा, श्री पी.सी. मीना छतरपुर, प्रमुख सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया इंदौर, श्री पंकज अग्रवाल खरगोन, श्री मनोज गोविल बड़वानी, डॉ. राजेश राजौरा झाबुआ, श्रीमती गौरी सिंह उज्जैन, श्री मनोज श्रीवास्तव रतलाम, श्री व्ही.के. बाथम मंदसौर, श्री के.सी. गुप्ता अशोकनगर, श्री व्ही.सी. सेमवाल रीवा, श्री बी.आर. नायडू सागर, श्री एस.एन. मिश्रा भोपाल, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव सीहोर, श्री व्ही.एल. कांताराव रायसेन, श्रीमती नीलम शमी राव विदिशा, श्री आशीष उपाध्याय होशंगाबाद, श्रीमती शिखा दुबे हरदा और श्री प्रमोद अग्रवाल बैतूल को जिले का प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार सचिव श्रीमती सूरज डामोर बुरहानपुर, श्री जी.पी. श्रीवास्तव दमोह, आयुक्त लोक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. पल्लवी जैन गोविल देवास, श्री आकाश त्रिपाठी प्रबंध संचालक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी शाजापुर, श्री मुकेशचन्द गुप्ता प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी गुना, श्रीमती जयश्री कियावत आयुक्त महिला सशक्तिकरण दतिया, श्री अरुण कोचर आबकारी आयुक्त मुरैना, श्री फैज अहमद किदवई आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भिण्ड, श्री संतोष कुमार मिश्रा आयुक्त पंचायत राज सीधी, श्री शिवशेखर शुक्ला पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक सिंगरोली, श्री मनीष रस्तोगी प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम सतना, श्री बी.एम. शर्मा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ शहडोल, श्री कवीन्द्र कियावत आयुक्त-सह-पंजीयक सहकारी संस्थाएँ अनूपपुर, श्रीमती दीपाली रस्तोगी आयुक्त अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण पन्ना, श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्यिक कर खण्डवा, श्री विवेक कुमार पोरवाल प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी टीकमगढ़, श्री संजय कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी जबलपुर, श्री एस. सुहेल अली सदस्य राजस्व मण्डल श्योपुर, श्री एम.के. सिंह सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर और श्री एम.के. अग्रवाल आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त को उमरिया की जिम्मेदारी दी है।

श्रीमती भावना वालिम्बे उप सचिव लोक सेवा प्रबंधन नरसिंहपुर, श्री आशकृत तिवारी उप सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण बालाघाट, श्री केदारलाल शर्मा संचालक आदिम-जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ डिण्डोरी, श्री दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्य कर धार, श्रीमती बेला देवर्षि अलीराजपुर, श्री संजय गुप्ता नीमच, श्री मालसिंह भयडिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद आगर-मालवा, श्री पन्नालाल सोलंकी अपर सचिव शिवपुरी, श्रीमती शिल्पा गुप्ता अपर परियोजना संचालक माध्यमिक शिक्षा अभियान राजगढ़, श्री आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कटनी और श्री शमीम उद्दीन को सिवनी के पर्यवेक्षण का प्रभार सौंपा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश