Posted on 26 Apr, 2017 7:03 pm

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 26, 2017, 18:59 IST
 

प्रदेश में 'दीनदयाल 108'' आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा आम जनता के लिये निरंतर उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हड़ताल की गयी है।

'दीनदयाल 108'' आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति में आम जनता को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में एम्बुलेंस परिवहन की सुविधा के लिये आमजन '108' टोल-फ्री नम्बर पर कॉल कर 24×7 नि:शुल्क एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि हड़ताल के दौरान भी कुल 1783 पीड़ितों को '108' एम्बुलेंस सेवा प्रदान की गयी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश