Posted on 21 Nov, 2016 6:40 pm

भोपाल : सोमवार, नवम्बर 21, 2016, 18:26 IST
 

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 4 एवं 8 दिसम्बर, 2016 और 8 एवं 22 जनवरी, 2017 को प्रकृति प्रेमियों के लिये सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर होंगे। इसी तरह 11 एवं 25 दिसम्बर, 2016 और 15 एवं 29 जनवरी, 2017 को सुबह 6.30 से 2.30 बजे तक नेचर केम्प होंगे।

दोनों ही शिविर में 30 व्यक्ति को 'पहले आयें-पहले पायें' के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। बर्ड वाचिंग शुल्क 100 रुपये और नेचर केम्प शुल्क 250 रुपये प्रति सदस्य होगा। बर्ड वाचिंग केम्प में प्रतिभागियों को केप, नाश्ता एवं चाय और नेचर केम्प में केप, बैग, पठन सामग्री, नाश्ता, चाय एवं दोपहर का खाना दिया जायेगा।

पंजीयन वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के गेट नम्बर-2, भदभदा की ओर स्थित कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान करवाया जा सकता है। प्रकृति प्रेमी अधिक जानकारी के लिये मोबाइल क्रमांक-9424790615, 9424790611, 9424790843 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

शिविर में विषय-विशेषज्ञ पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार का अध्ययन और उनसे जुड़ी प्राकृतिक गतिविधियों की जानकारी देंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश