Posted on 04 Jan, 2017 6:43 pm

भोपाल : बुधवार, जनवरी 4, 2017, 16:27 IST
 

राज्य शासन ने 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का स्थानान्तरण किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री राजेन्द्र वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री अमृतलाल मीणा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उप सेनानी 26वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गुना श्री फूलसिंह मीणा को उप सेनानी माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा इंदौर, पुलिस अधीक्षक वाहन प्रशिक्षण शाला रीवा श्री वैष्णव शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर, अतिरिक्त‍पुलिस अधीक्षक अपराध जिला भोपाल श्री शैलेन्द्र चौहान को सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ जिला भोपाल, उप सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल श्री अजय पाण्डेय को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल, अतिरिक्त पु‍लिस अधीक्षक यातायात इंदौर श्रीमती अंजना तिवारी को प्रमुख अधीक्षक पुलिस अग्निशमन सेवा इंदौर, समनि पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री शानू आफताब अली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री प्रदीप शेण्डे को अतिरिक्त‍पुलिस अधीक्षक सीधी, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल श्री शशांक गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा भोपाल स्थानान्तरित किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश