Posted on 28 Sep, 2018 9:12 pm

 

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को दतिया जिला सीतासागर में नौका विहार सुविधा का शुभारंभ किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह शुरूआत है। इससे दतिया को देश के पर्यटन नक्शे पर लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दतिया के अन्य सरोवरों में भी नौका विहार प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। डॉ. मिश्र ने स्वयं भी नौका विहार किया।

यात्री सेवा-सदन का शिलान्यास

मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया में 96 लाख लागत के यात्री सेवा-सदन का शिलान्यास किया। गृह निर्माण मण्डल द्वारा यात्री सेवा-सदन में 16 कक्ष बनाये जाएंगे। यहाँ लॉकर सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. मिश्र ने बताया कि दतिया में पंचतीर्थ के विकास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

अस्पताल का शिलान्यास : हितग्राहियों को सहायता

दतिया जिले के ग्राम बड़ौनी में जनसंपर्क मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होने 4.35 करोड़ लागत के सिविल अस्पताल और 97 लाख लागत की सड़कों का शिलान्यास किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent