Posted on 09 Nov, 2016 3:39 pm

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 9, 2016, 15:27 IST
 

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री थावरचन्द गहलोत से भेंट की। श्री जोशी ने देवास में कौशल एंव उद्यमिता विकास के लिए एक राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना के लिए पत्र के साथ कांसेप्ट नोट भी दिया।

श्री जोशी ने कहा कि देवास जिला औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी जिला है। यहाँ पर संस्थान, स्थापित होने से कुशल जन-शक्ति तैयार करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से प्रदेश की औद्योगिक विकास-यात्रा को गति मिलेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent