Posted on 27 Jan, 2018 1:18 pm

 
भोपाल : शनिवार, जनवरी 27, 2018, 12:48 IST

 

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने गणतंत्र दिवस पर देवास में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजन और मीसा बंदियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। श्री जोशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।

श्री जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। श्री जोशी ने माध्यमिक विद्यालय राजोदा में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, महापौर श्री सुभाष शर्मा एंव अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent