Posted on 01 Nov, 2016 5:21 pm

भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 1, 2016, 16:32 IST
 

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शाजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री जोशी ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

श्री जोशी ने स्मार्ट क्लास-रूम एवं अन्य कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में स्मार्ट क्लास-रूम का बेहतर उपयोग किया जाये। श्री जोशी ने विद्यार्थियों के लिये शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि भवन के विस्तार और छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent