Posted on 28 Sep, 2018 9:21 pm

 

मध्यप्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड राज्य परिषद की बैठक आज भोपाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष और महापौर मुरैना श्री अशोक अर्गल ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्काउट एव गाइड के मुख्य आयुक्त और ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन भी उपस्थित थे।

बैठक में श्री पारस जैन ने कहा कि विगत ढाई वर्ष में संस्था के कर्मचारियों की अनेक लंबित समस्याओं का निराकरण हुआ है। संस्था की देनदारियाँ भी लगभग समाप्त हो गई है। कर्मचारियों को छटवें वेतनमान का लाभ जुलाई 2018 से दे दिया गया है एवं संस्था की उन्नति के लिए नित नये प्रयास किये जा रहे है। श्री अशोक अर्गल ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड एक सामाजिक संस्था है। संस्था से पूर्व से ही कई महान व्यक्ति जुड़े रहे है।

बैठक में उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा (गुट्टू), श्रीमती रेशू राजावत, राज्य आयुक्त स्काउट श्री डी.एस. राघव, कोषाध्यक्ष डॉ. बलवान सिंह, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री राजीव जैन, हेड क्वार्टर कमिश्नर श्री आर.डी. सोलंकी के साथ श्री रमेश चन्द्र शर्मा जिला मुख्य आयुक्त उज्जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पालन प्रतिवेदन की पुष्टि, अंकेक्षण प्रतिवेदन, वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का वास्तविक आय-व्यय एवं पुनरीक्षित बजट, वर्ष 2018-19 का प्रस्तावित बजट, वार्षिक कार्यक्रम और कार्य योजना की स्वीकृति तथा सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent