Posted on 06 Dec, 2016 5:01 pm

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 6, 2016, 16:58 IST
 

प्रदेश की पुरा सम्पदा के संरक्षण एवं पुरातात्विक, संस्कृति के क्षेत्र में स्थापित वर्ष 2015-16 के लिये डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्‍ट्रीय सम्मान वर्ष 2015-16 के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी हैं। पुरातत्ववेत्ता और संस्थाएँ 30 दिसम्बर तक प्रविष्टियाँ दे सकती हैं। प्रविष्टियाँ आयुक्त पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, बाणगंगा मार्ग, भोपाल 462003 पर भेजी जा सकती है।

पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश की पुरासम्पदा के संरक्षण एवं पुरातात्विक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा को सम्मानित करने के लिये यह एकल राष्ट्रीय सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये की राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-पट्टिका दी जाती है। संस्कृति विभाग द्वारा इस सम्मान के लिये चार सदस्यीय ज्यूरी (चयन समिति) का गठन किया जायेगा। ज्यूरी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित पुरातत्वविद्, इतिहासकार एवं विशेषज्ञ शामिल किये जायेंगे।

सम्मान के चयन का मापदण्ड संबंधित क्षेत्र में उच्च कोटि की सृजनात्मकता, विशिष्ट उपलब्धि, अनवरत साधना तथा असंदिग्ध और निरपवाद योगदान रहेगा। अनुशंसित व्यक्ति/संस्था का सृजनात्मक रूप से सक्रिय होना जरूरी किया गया है।

वर्ष 2013-14 का सम्मान मिला डॉ. दिलीप चक्रवर्ती को

वर्ष 2013-14 का राष्ट्रीय सम्मान प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्वविद् डॉ. दिलीप चक्रवर्ती को दिया जाना तय हुआ है। डॉ. चक्रवर्ती वर्तमान में यूके में केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश