Posted on 25 Oct, 2016 1:10 pm

भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 25, 2016, 12:42 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजसेवी और जननेता डॉ. रघुनाथ राव पापरीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. पापरीकर जनप्रिय नेता थे। उन्होंने सिद्धांतों की राजनीति की और इसीलिए आमजन में अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के विकास में डॉ. पापरीकर  का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शी  है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent