Posted on 13 Dec, 2016 7:18 pm

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 13, 2016, 18:12 IST

 

गणतंत्र दिवस 2017 के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। ”प्रकृति भारत” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के सभी नागरिक भाग ले सकते है। इस बाबत आगामी 20 दिसम्बर 2016 तक प्रविष्टियॉ सहायक महा निदेशक-1(फिलाटेली) कमरा सं.108-बी डाक भवन, नई दिल्ली- 110001 पर भेजी जा सकती है। चयनित प्रविष्टयों में से गणतंत्र दिवस 2017 पर जारी होने वाले डाक टिकट तथा अन्य फिलाटेली सामग्री के प्रकाशन हेतु चयन किया जायेगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी हेतु स्थानीय डाकघर अथवा प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर भी उपलब्ध है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश