Posted on 26 Aug, 2017 4:14 pm

भोपाल : शनिवार, अगस्त 26, 2017, 15:38 IST
 

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात 'मिल बांचे मध्यप्रदेश ' अभियान में शासकीय नवीन कन्या माध्यमिक शाला तुलसी नगर में कक्षा 7 की छात्राओं से पढ़ाई संबंधित बातचीत की। श्री गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि ज्ञान कभी कोई चुरा नहीं सकता। कक्षा 10 तक की पढ़ाई ज्ञान की नींव का काम करती है। पूरे मन से पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे।

श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हमेशा आपके हित के लिए डांटता है। इसका कभी बुरा नहीं मानें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का कोई शार्टकट नहीं होता है। श्री गुप्ता ने छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल की गतिविधियों में भी शामिल हों। इसी स्कूल में वालेंटियर श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने भी छात्राओं को पढ़ाया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent