Posted on 02 Jan, 2017 6:17 pm

भोपाल : सोमवार, जनवरी 2, 2017, 18:05 IST
 

मध्यप्रदेश जैव प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 परियोजना स्वीकृत की गयी है। इनमें से 17 परियोजना पूरी हो चुकी हैं और 8 में कार्य चल रहा है।

स्वीकृत परियोजनाओं में कृषि जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित 2, सूक्ष्म जैव प्रौद्योगिकी से 5, पशु जैव प्रौद्योगिकी से 7, पादप जैव प्रौद्योगिकी से 3 और एक जैव सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित है। परिषद द्वारा इन परियोजनाओं के लिये 2 करोड़ 71 लाख 21 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश