Posted on 16 Aug, 2017 5:27 pm

भोपाल : बुधवार, अगस्त 16, 2017, 17:13 IST
 

 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2017 के अवसर पर जेल विभाग के 5 अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा आगामी स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त, 2018 को पदक प्रदान किये जायेंगे।

सम्मानित होने वालों में श्री अनिल कुमार अग्रवाल उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर, श्री हरपाल सिंह राठौर सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल शहडोल, श्री सीताराम आठिया प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर, श्री फूल सिंह गिरेवाल मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन और श्री सतीश प्रसाद तिवारी मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन शामिल हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश