Posted on 04 Jan, 2019 9:37 pm

 

श्री पी.सी. शर्मा पुत्र स्व. श्री मांगीलाल शर्मा का जन्म 1948 को हरसूद मध्यप्रदेश में हुआ था। बी.ई. शिक्षा प्राप्त श्री शर्मा का व्यवसाय उद्योग और कृषि है।

श्री शर्मा ने सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन की शुरूआत नगर निगम भोपाल में पार्षद पद से की। भोपाल नगर निगम में पार्षद और निगम की कई समितियों के सदस्य और अध्यक्ष रहे। श्री शर्मा मध्यप्रदेश प्रदूषण निवारण मंडल के संचालक, मध्यप्रदेश पार्षद, पर्यावरण मंच के सहयोजक, मध्यप्रदेश झुग्गी-झोपड़ी आवासहीन मजदूर महासंघ के संरक्षक और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे। श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सेवा दल के उपाध्यक्ष के दायित्वों का भी निर्वहन किया।

श्री शर्मा की अभिरुचियों में खेल, भ्रमण, संगीत, फिल्म देखना और जन-सेवा शामिल है।

श्री शर्मा ने स्विटजरलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, बैंकाक, अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, जर्मनी एवं जापान की यात्रा की। श्री पी.सी. शर्मा सन 1998 में पहली बार भोपाल दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और विशेषाधिकार समिति के सभापति बने। श्री शर्मा वर्ष 2018 में 15वीं विधानसभा के लिये भोपाल दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

श्री पी.सी. शर्मा ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​