Posted on 09 Apr, 2018 2:46 pm

 

 जिला चिकित्सालय शिवपुरी को भारत सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान में 'निरंतर उत्कृष्टता पुरस्कार' प्रदाय किया गया है। बीस लाख रूपये का यह पुरस्कार निरंतर प्रयास कर गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी एवं स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यो के लिये दिया गया है।

विगत वर्ष की तरह वर्ष 2017-18 में भी जिला चिकित्सालय शिवपुरी द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किया गया है। इससे जनमानस में स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति विश्वास सुद्दढ़ हुआ है। संस्था द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के लिये जिला चिकित्सालय शिवपुरी को राज्य में 'कायाकल्प कन्टीन्यूइड एक्सीलेंस' पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है।

 

 

 

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

 

 

 

 

 

 

Recent