Posted on 01 Feb, 2017 5:18 pm

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 1, 2017, 17:06 IST

 

विश्व जलाशय दिवस पर एप्को द्वारा जलाशय संरक्षण पर 7 दिवसीय गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज एप्को कार्यालय से शाहपुरा झील तक जलाशय संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के लिए वेटलेंड वॉक किया गया। वॉक में अधिकारियों सहित आम नगरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित जन समूह बस द्वारा कलियासोत डेम होते हुए वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान पहुँचा। रास्ते में कलियासोत डेम एवं उसके जल-स्त्रोत के संबंध में जानकारी दी गयी। वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी विशेषज्ञों द्वारा उद्यान में पाये जाने वाले पक्षियों एवं जानवरों के आवास एवं आदतों के संबंध में जानकारी दी गई। उद्यान में विभिन्न प्रकार के पक्षियों के बीच पहुँचकर सभी अभिभूत थे। इसके बाद पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा भोज वेटलेंड के बारे में बताया गया।

एप्को के कार्यपालन संचालक श्री अनुपम राजन एवं राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री अतुल श्रीवास्तव ने भी वन विहार के पशु-पक्षियों को उत्साह एवं हर्ष से निहारा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश