Posted on 03 Mar, 2018 8:42 pm

 

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने माँ वैष्णो देवी के दर्शन कर मध्यप्रदेश की सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की। मंत्री डॉ. मिश्र ने कटरा प्रवास के दौरान जम्मू और कश्मीर के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री शामलाल चौधरी से सौजन्य भेंट की। जनसम्‍पर्क मंत्री ने श्री चौधरी को मध्यप्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रहे सिंचाई रकबे की भी जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्योता भी दिया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent