Posted on 01 Jun, 2016 11:26 am

जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल के सांसद तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दलपत सिंह परस्ते के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. श्री परस्ते लोकप्रिय आदिवासी नेता होने के साथ ही एक कुशल तथा योग्य राजनेता के रूप में जाने जाते थे। स्व. श्री दलपत सिंह परस्ते का आज करीब 70 वर्ष की आयु में गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent