Posted on 31 May, 2016 4:11 pm

जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सेवा-निवृत्त उपसंचालक जनसंपर्क सुश्री उमा भार्गव की माताजी श्रीमती कमलादेवी भार्गव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. भार्गव एक अनुशासित महिला के रूप में जानी जाती थी। स्व. श्रीमती भार्गव आस्थावान, धर्मप्राण, शांत स्वभाव की मिलनसार महिला थीं। स्व. श्रीमती भार्गव का आज भोपाल में करीब 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent