Posted on 24 Jun, 2016 11:49 am

जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव डॉ. ए.के. पयासी के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. डॉ. पयासी ने विधान सभा के प्रमुख सचिव रहते हुए सदन के संचालन में अपने कर्त्तव्यों का बेहतर ढंग से निवर्हन किया। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent