जनसम्पर्क मंत्री ने किया दतिया में बुजुर्गों का सम्मान
Posted on 06 May, 2017 12:45 pm
भोपाल : शनिवार, मई 6, 2017, 20:22 IST |
|
जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में वृद्धजन का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग चलती-फिरती पाठशाला होते हैं। बुजुर्गो के अनुभवों से हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने माँ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि माता में ब्रह्मा, विष्णु और महेश समाये हुए हैं। कार्यक्रम में कई जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश