जनसंपर्क मंत्री ने दी 14 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता
Posted on 04 Jun, 2017 7:36 pm
भोपाल : रविवार, जून 4, 2017, 19:23 IST | |
जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया नगर पालिका क्षेत्र के 14 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सेना उपस्थित थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश