Posted on 25 Jan, 2017 2:36 pm

 

भोपाल : बुधवार, जनवरी 25, 2017, 14:09 IST

 

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिवनी के पत्रकार श्री राजेश स्थापक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री स्थापक का आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिवंगत श्री स्थापक की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की विनती ईश्वर से की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश