Posted on 21 Oct, 2016 4:21 pm

भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 21, 2016, 12:43 IST
 

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकार श्री गणेश पाण्डेय के पिताजी श्री देवनारायण पाण्डेय और पत्रकार श्री आशीष दुबे के पिताजी श्री जेसी दुबे के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिवंगत श्री देवनारायण पाण्डेय और श्री जेसी दुबे की आत्मा की शांति और दोनों परिवार के शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश