जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी संत रविदास जयंती की बधाई
Posted on 09 Feb, 2017 7:32 pm
भोपाल : गुरूवार, फरवरी 9, 2017, 18:32 IST |
|
जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता और समरसता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने करीब पाँच सौ साल पहले तब अस्पृश्यता और अन्य कुरीतियों को त्यागने का आव्हान किया जब ऐसे सामाजिक सुधारों की काफी आवश्यकता थी। ऐसे संत और साहित्यकार की शिक्षाएँ हमेशा प्रासंगिक बनी रहेंगी। जनसंपर्क मंत्री ने संत रविदास जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना भी की है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश