Posted on 07 Mar, 2019 3:31 pm

 

राज्य शासन ने छिन्दवाड़ा जिले की छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स परियोजना के लिये 5 हजार 470 करोड़ 95 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे एक लाख 90 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र मेंनवीन सिंचाई क्षमता विकसित होगी। परियोजना अन्तर्गत संगम बाँध-1, संगम बाँध-2, जामघाट बाँध, पलासपानी बाँध, रामघाट बैराज और जोगिनी बैराज परियोजना शामिल हैं।

तीन लघु सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति

राज्य शासन ने तीन लघु सिंचाई परियोजना के लिये 14 करोड़ 74 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें कटनी जिले की निर्मित देवरी हटाई जलाशय के लिये 4 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे 244 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। सागर जिले की निर्माणाधीन निरंदपुर तालाब प्रोजेक्ट के लिये 4 करोड़ 66 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं। इससे 605 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। उमरिया जिले के भनपुरा तालाब के लिये 14 करोड़ 74 लाख रुपये की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है। इससे उमरिया जिले के 397 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। जल संसाधान विभाग ने इन सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

वर्तमान में 5,350 निर्मित सिंचाई परियोजनाएँ

प्रदेश में वर्तमान में 5,350 वृहद, मध्यम और लघु सिंचाई परियोजना के माध्यम से 32 लाख 72 हजार 767 हेक्टेयर क्षेत्र से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। प्रदेश में 18 वृहद, 93 मध्यम और 5,350 लघु सिंचाई योजनाएँ क्रियाशील हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent