छह जिलों में सामान्य से अधिक और 24 जिलों में सामान्य वर्षा हुई
Posted on 14 Jul, 2017 5:59 pm
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 14, 2017, 17:37 IST | |
प्रदेश में 13 जुलाई तक 6 जिलों में सामान्य से अधिक, 24 जिलों में सामान्य, 19 जिलों में सामान्य से कम और 2 जिलों में अल्प-वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा कटनी, रीवा, सतना, बड़वानी, अशोकनगर और दतिया में हुई है। सामान्य वर्षा जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, उमरिया, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खण्डवा, बुरहानपुर, नीमच, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, गुना, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ में दर्ज की गयी है। जिला बालाघाट, छिन्दवाड़ा, डिण्डोरी, शहडोल, अनूपपुर, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल में कम वर्षा हुई है। सिंगरौली और आगर-मालवा में अल्प-वर्षा दर्ज की गयी है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश