Posted on 02 Feb, 2018 9:36 am

 

मुंगावली में नाम निर्देशन-पत्र जमा नहीं हुआ 

 
भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 2, 2018, 17:37 IST

 

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उप-चुनाव के लिये नामांकन के चौथे दिन इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री महेन्द्र सिंह ने पुन: 2 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये। इसके पहले वे 31 जनवरी को नामांकन-पर्चा जमा कर चुके हैं। श्री महेन्द्र सिंह के अलावा श्री सरवन लाल ने भी निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव के लिये आज किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा नहीं किया। नाम निर्देशन-पत्र 6 फरवरी तक जमा होंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent