Posted on 02 Jun, 2016 5:15 pm

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के 132-घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा उप चुनाव की आज हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री मंगलसिंग धुर्वे को विजयी घोषित किया गया। श्री धुर्वे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री प्रतापसिंह उइके को 13 हजार 182 मत से पराजित किया। श्री धुर्वे को 82 हजार 304 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्री उइके को 69 हजार 122 वोट प्राप्त हुए।

बैतूल जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद हॉल में सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। विगत 30 मई को हुए मतदान में 2 लाख 19 हजार 404 मतदाता में से एक लाख 63 हजार 377 मतदाता ने हिस्सा लिया था।

प्रत्याशी और प्राप्त मत

 

क्र.

नाम

राजनैतिक दल

प्राप्त मत

1

श्री मंगलसिंग धुर्वे

भारतीय जनता पार्टी

82,304

2

श्री प्रताप सिंह उइके

इंडियन नेशनल कांग्रेस

69,122

3

डॉ. पवन सिंह धुर्वे

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

3,181

4

श्री बरातीलाल उइके

बहुजन मुक्ति पार्टी

754

5

श्री किसनलाल बारस्कर

निर्दलीय

461

6

आम आदमी श्री राजेश सरियाम

निर्दलीय

1,856

7

श्री सुखलाल धुर्वे

निर्दलीय

1,444

8

नोटा

 

4,255

-

कुल मत

1,63,377

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

 

Recent